Warning: substr_count(): Empty substring in /home2/himnefg6/public_html/wp-content/plugins/ads-for-wp/output/functions.php on line 1274
बिलासपुर। बिलासपुर कस्बे के निकट राहियां में बुधवार प्रातः एक प्राइवेट बस के अचानक गोबिंद सागर झील में गिर जाने से कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई है, जबकि लगभग 15 व्यक्ति घायल हैं। यह अभागी बस (एचपी 69 5103) ऋषिकेश से बिलासपुर आ रही थी कि प्रातः करीब साढ़े आठ बजे राहियां के पास अनियंत्रित होकर झील में लुढ़क गई।
समाचार लिखने तक पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से 25 शवों को झील से बाहर निकाल लिया था। झील में कुछ और शवों के होने की आशंका जताई जा रही है। घायलों का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है।
बस में कुल कितने यात्री सवार थे, अभी इसका पता नहीं चल पाया है। मगर माना जा रहा है कि 40 से ज्यादा लोग इसमें सवार थे और अधिकांश यात्री हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के थे। शवों की तलाश के लिए गोताखोरों की मदद ली जा रही है। इसके साथ ही प्रशासन ने शवों पहचान का कार्य भी शुरू कर दिया है।