बद्दी। भाजपा ने आरोप लगाया है कि प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद विकास कार्यों को पूरी तरह ग्रहण लग गया है। कांग्रेस
गोबिंद राम शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि वीरभद्र सरकार सोलन जिला के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है, क्योंकि विधानसभा चुनाव में उसे यहां तीन सीटें गंवानी पड़ी थीं। अभी संसदीय चुनाव में भी इसी कारण कांग्रेस को यहां करारी पराजय का सामना करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने जिन हालातों में विकास कार्य छोड़े थे आज भी वे वहीं ठप्प पड़े हैं। बरसात का दौर शुरु हो चुका है, लेकिन जिले में सड़कों की हालत खस्ता बनी हुई है। कंडाघाट, कसौली, अर्की, दून और नालागढ़ सभी जगह सडक़ों की खस्ताहालत किसी से भी छिपी नहीं है।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि आज प्रदेश का हर वर्ग इस सरकार से दुखी है। चाहे किसान- बागवान हो चाहे मजदूर, उद्योगपति या व्यापारी सभी कांग्रेस सरकार की नीतियों से परेशान हैं। स्वास्थ्य एवं शिक्षण संस्थानों में हजारों की संख्या में पद रिक्त पड़े हैं, लेकिन सरकार आंखें मूंदे हुए हैं।
नालागढ़ के विधायक केएल ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि वे सरकार से लगातार नालागढ़- स्वारघाट हाईवे की हालत सुधारने की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। चिकनी नदी पर पुल बनाने में भी सरकार कोई दिलचस्पी नहीं ले रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ने नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र की ओर तो आंखें ही मूंद ली है, जिस कारण लोग बहुत परेशान हैं।
इस मौके पर कसौली के विधायक डॉ. राजीव सहजल, भाजपा पंचायतीराज प्रकोष्ठ के राज्याध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एचएन कश्यप, भाजपा जिला सचिव कैप्टन डीआर चौधरी, भाजपा एससी सैल के जिलाध्यक्ष आरएल मोहिल, एसटी सैल के जिलाध्यक्ष संदीप चौधरी, दून मंडल भाजपा के महामंत्री बलवीर ठाकुर सहित बड़ी संख्या में नेतागण मौजूद थे।