नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को अपने विधायक एवं मंत्री
केजरीवाल का कहना था कि चाहे कोई अधिकारी हो या मंत्री, जिसके खिलाफ भी भ्रष्टाचार के सुबूत
मिलेंगे, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।। माटिया महल से विधायक आसिम अहमद खान के पास खाद्य एवं आपूर्ति मंत्रालय के अलावा अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय का भी प्रभार था। अब इनकी जिम्मेदारी बल्लीमारान से‘आप’विधायक इमरान हुसैन को सौंपी गई है।
मंत्री को पार्टी से निकाले जाने के बारे में पूछे जाने पर केजरीवाल ने कहा कि यह फैसला पार्टी करेगी। मंत्रिपद से निकालने का फैसला सरकार ने लिया है। केजरीवाल ने यह भी कहा कि उन्होंने अपना निर्णय ले लिया है। अब भाजपा भी अपने शिवराज सिंह चौहान और वसुंधरा राजे को हटाए।