नई दिल्ली। किसी भी कंपनी या उद्योग की सफलता में उसके कर्मचारियों की कड़ी मेहनत का ही सबसे
गुजरात के सूरत शहर में एक हीरा कारोबारी ने अपने कर्मचारियों को दिवाली गिफ्त में कारें, फ्लैट और हीरे के गहने दिए हैं। हीरा कंपनी हरेकृष्ण एक्सपोर्ट्स ने अपने 491 कर्मचारियों को इंसेटिव के तौर पर नई चमचमाती कारें गिफ्ट की हैं, जबकि दूसरे कर्मचारियों को हीरों के गहने और घर गिफ्ट किए। उद्योग जगत में यह खबर आग की तरह फैल गई और उन उद्योगपतियों के हाथपैर फूल गए जो इस दिवाली पर भी मंदी का बहाना बना कर अपने स्टॉफ का बोनस हड़प जाने की योजना बनाए हुए थे।
कंपनी के मालिक सावुभाई ढोलकिया कहते हैं कि यह कंपनी उनके कर्मचारियों के कारण ही आगे बढ़ी है। इसलिए वे इस इंसेटिव के सही हकदार हैं। उन्होंने कहा कि वे अपने कर्मचारियों को हर साल कुछ न कुछ गिफ्ट में जरूर देते हैं। इस बार भी उन्होंने 1200 कर्मचारियों की लिस्ट बनाई थी। इममें 491 लोगों को कारें, 525 को गहने और 200 कर्मचारियों को तोहफे में घर दिए हैं।
सावुभाई का कहना है कि इन कारीगरों की वजह से उनकी कंपनी को बड़ा मुनाफा हुआ है। यही वजह है कि उन्होंने अपने कर्मचारियों को खुश करने के लिए 50 करोड़ का बजट बनाया और उनमें बांट दिया।