Advertising

उत्तराखंड

किसान आंदोलन का जायजा लेने टिकैत उत्तराखंड में

देहरादून। संयुक्त किसान मोर्चा ने उत्तराखंड में भी विधानसभा चुनाव से पूर्व अपने तंबू गाढ़ने शुरू कर दिए हैं। किसान मोर्चा के प्रमुख नेता राकेश टिकैत रविवार को  उधमसिंह नगर जिले के मझोला में भारतीय किसान यूनियन के कार्यालय का उद्घाटन करने पहुंचे और राज्य में किसान आंदोलन का जायजा लिया। टिकैत से मिलने वहां किसानों और जन प्रतिनिधियों की भारी भीड़ उमड़ी थी। किसान मोर्चा ने 27 सितंबर को भारत बंद का आह्वान कर रखा है।

Advertisement

राकेश टिकैत ने कहा कि भाजपा की सरकारों को झूठ बोलने में गोल्ड मैडल प्राप्त है तथा यही झूठ चुनाव में इन्हें ले डूबेगा। उन्होंने किसानों की भारी भीड़ को भरोसा दिलाया कि बंद पड़ी मझोला शुगर मिल शुरू कराएंगे ताकि गन्ना किसानों को राहत मिल सके। इससे बेरोजगारों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।

भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत रविवार देर शाम साढ़े पांच बजे नगर पंचायत मझोला पहुंचे। उनके आने से पहले ही वहां पर बड़ी संख्या में किसान एकत्र हो गए थे। कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद उन्होंने मझोला पैलेस में किसान सभा को संबोधित किया। सुरक्षा की दृष्टि से वहां भारी पुलिस बल तैनात था।

Advertisement

टिकैत ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि कानूनों से ना केवल खेती किसानी का संकट बढ़ेगा, बल्कि आम उपभोक्ता की थाली भी कई गुणा महंगी हो जाएगी। खाना वही खा सकेगा, जिसकी जेब भरी हुई होगी। अन्यथा उसे भूखों मरना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि 27 मार्च के भारत बंद को सफल बनाने के लिए सभी वर्गों को साथ खड़ा होना होगा। यह लड़ाई अकेले किसानों की नहीं, बल्कि सभी आम नागरिकों की है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने किसान विरोधी तीन काले कानून लाने के साथ ही पचपेड़ा, गौशाला की दो हजार एकड़ भूमि फैक्टरी लगाने के नाम पर पूंजीपतियों को दे दी। देश में सार्वजनिक संपत्ति की ऐसी खुली लूट की भरमार है। आम जनता के संसाधनों पर डाका डालकर उन्हें मित्र पूंजीपतियों के हवाले किया जा रहा है। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे किसान आंदोलन में बढ़- चढ़कर हिस्सा लें ताकि उनका भविष्य सुरक्षित हो सके।

Advertisement

कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष गुरुसेवक सिंह एवं संचालन गगन प्रताप सिंह ने किया। सभा में प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, किसान नेता गुरप्रीत सिंह, प्रदेश सचिव वेद प्रकाश शर्मा, कंचनपुर सोसायटी अध्यक्ष जसविंदर सिंह पप्पू, पीलीभीत जिला अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह कहलो, तराई प्रभारी बलजिंदर सिंह, महासचिव गगन प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह, हरमिंदर सिंह, नवदीप सिंह, अखलाक अंसारी आदि मौजूद थे।

उधर, ग्राम जमौर में पंचायत प्रधान शमीम अख्तर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसानों ने राकेश टिकैत का स्वागत किया गया। वहां सैकड़ों किसान नेताओं के साथ डॉक्टर सिद्ध प्रकाश, विष्णु देव, अमीर अहमद, अजीज अहमद, अतीक अहमद, रहमत हुसैन, रमेश मौर्य, प्रगट सिंह, सुखराम मौर्या और मंजूर अहमद आदि मौजूद थे।

Advertisement
एचएनपी सर्विस

Recent Posts

पं नेहरू के प्रति मेरे मन में पूरा सम्मानः शांता कुमार

धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More

6 months ago

मणिकर्ण में आग लगने से दो मंजिला मकान जलकर राख

कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More

6 months ago

फासीवाद बनाम प्रगतिशील

फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More

6 months ago

वाईब्रेंट विलेज नमग्या पहुंचे राज्यपाल, स्थानीय संस्कृति एवं आतिथ्य की सराहना की

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More

8 months ago

दुग्ध उत्पादकों के लिए जुमलेबाज ही साबित हुई सुक्खू सरकार

रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More

11 months ago

खुलासाः मानव भारती विवि ने ही बनाई थीं हजारों फर्जी डिग्रियां

शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More

11 months ago
Advertisement