Advertising

राष्ट्रीय

पिथौरागढ़ में इंडो- नेपाल सेना का संयुक्त युद्धाभ्यास

देहरादून। पिथौरागढ़ में सोमवार को सेना क्षेत्र में 15वें सूर्य किरण ऑपरेशन के तहत भारत- नेपाल की सेनाओं का संयुक्त युद्धाभ्यास शुरू हो गया। इससे पहले रविवार को दोनों देशों के अधिकारी और सैनिक एक दूसरे से रूबरू हुए। युद्धाभ्यास के दौरान दोनों देश के सैनिक आतंकवादी गतिविधियों से निपटने और हथियार संचालन के गुर सीखेंगे। यह सैन्य अभ्यास 14 दिन तक चलेगा। इससे पूर्व सूर्यकिरण आपरेशन 2019 में नेपाल में आयोजित किया गया था।

Advertisement

नेपाली सैनिकों का जोरदार स्वागतः इससे पहले शनिवार को नेपाल के 300 अधिकारियों और सैनिकों का सेना छावनी में पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। नेपाल सेना के दल में 18 अधिकारी, 15 जूनियर कमीशन ऑफिसर और 267 सैनिक शामिल हैं। संयुक्त युद्धाभ्यास में नेपाल के 300 और भारत के 350 सैनिक हिस्सा लेंगे। इस दौरान दोनों देशों के सैनिक युद्ध कौशल के साथ युद्ध तकनीक का आदान- प्रदान भी करेंगे।

Advertisement

दोनों सेनाएं एक- दूसरे के हथियारों, उपकरणों, रणनीति, तकनीकों और पहाड़ी इलाकों में आतंकवादरोधी प्रक्रियाओं से परिचित होंगी। इसके अलावा, मानवीय सहायता और आपदा राहत, उच्च इलाकों में युद्ध, जंगल युद्ध आदि का भी अभ्यास किया जाएगा। युद्धाभ्यास से पहाड़ी इलाकों में उग्रवाद का मुकाबला करने का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। दोनों देशों के बीच मैत्री संबंध प्रगाढ़ बनाने में भी ऑपरेशन सूर्य किरण मददगार होगा। 

सेना के अधिकारी का कहना है कि यह संयुक्त सैन्य प्रशिक्षण द्विपक्षीय संबंधों को बेहतर बनाने के साथ ही दोनों देशों के बीच पारंपरिक दोस्ती को और मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम होगा।

Advertisement
एचएनपी सर्विस

Recent Posts

पं नेहरू के प्रति मेरे मन में पूरा सम्मानः शांता कुमार

धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More

6 months ago

मणिकर्ण में आग लगने से दो मंजिला मकान जलकर राख

कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More

6 months ago

फासीवाद बनाम प्रगतिशील

फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More

6 months ago

वाईब्रेंट विलेज नमग्या पहुंचे राज्यपाल, स्थानीय संस्कृति एवं आतिथ्य की सराहना की

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More

8 months ago

दुग्ध उत्पादकों के लिए जुमलेबाज ही साबित हुई सुक्खू सरकार

रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More

11 months ago

खुलासाः मानव भारती विवि ने ही बनाई थीं हजारों फर्जी डिग्रियां

शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More

11 months ago
Advertisement