Advertising

हिमाचल प्रदेश

आपातकाल के घाव ताजा कर दिए इस सरकार नेः शांता कुमार

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा कि मुझे इस बात की जरा भी आशा नहीं थी कि प्रदेश की नई सरकार मेरे जैसे आपातकाल में जेल जाने वालों का इस प्रकार से अपमान करेंगी। सरकार द्वारा इस अपमानजनक व्यवहार से मैं बहुत अधिक आह्त हुआ हूं। हम सब लोग देश की दूसरी आजादी की लड़ाई में जेल गये थे।  विधानसभा में यह कहा गया कि पिछली सरकार ने हम ‘चहेतों’ को पेंशन की खैरात दी है।

Advertisement

शांता कुमार ने कहा आज से 48 साल पहले 1975 में दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत का एक जेल खाना बना दिया गया था। जयप्रकाश नारायण, मोरारजी देसाई और अटल बिहारी वाजपेयी जैसे लगभग 75 हजार लोगों को जेलों में डाल दिया था। कोई दलील अपील नहीं थी। यहां तक कि संविधान में दिया गया जीने का मूल अधिकार भी समाप्त कर दिया गया था।  भारत के इतिहास का यह सबसे बड़ा काला अध्याय था।

उन्होंने कहा उस समय न तो कोई विदेशी आक्रमण हुआ था और न कोई भूचाल आया था। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने चुनाव जीतने के लिए भ्रष्ट तरीके अपनाने पर इन्दिरा गांधी का चुनाव रद्द कर उन्हें चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य घोषित कर दिया था। केवल और केवल एक नेता की कुर्सी बचाने के लिए पूरे देश को जेल खाना बना दिया गया। 

Advertisement

शांता कुमार ने कहा हम सब किसी सम्मान या पेंशन के लिए जेल नहीं गये थे। लोकतंत्र की रक्षा के लिए सिर पर कफन बांध कर उस युद्ध में हम कूदे थे। बहुत से जेलों में ही मर गये थे। हमें ‘चहेता’ कहना हम सबका और देश का बहुत बड़ा अपमान है।

उन्होंने कहा 48 साल पहले जेल में काटे 19 महीने की यातना बच्चों और परिवार को हुई कठिनाइओं के सारे घाव इस अपमान ने एक बार फिर ताजा कर दिये।

शांता कुमार ने कहा सरकार को हमारे साथ किये इस अन्याय के लिए क्षमा याचना करनी चाहिए। हमें कोई सम्मान नहीं चाहिए, पेंशन भी नहीं चाहिए, परन्तु ऐसे हल्के शब्दों का प्रयोग करके यह अपमान हम जैसों के साथ बहुत बड़ा अन्याय हैं।

Advertisement
एचएनपी सर्विस

Recent Posts

पं नेहरू के प्रति मेरे मन में पूरा सम्मानः शांता कुमार

धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More

6 months ago

मणिकर्ण में आग लगने से दो मंजिला मकान जलकर राख

कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More

6 months ago

फासीवाद बनाम प्रगतिशील

फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More

6 months ago

वाईब्रेंट विलेज नमग्या पहुंचे राज्यपाल, स्थानीय संस्कृति एवं आतिथ्य की सराहना की

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More

8 months ago

दुग्ध उत्पादकों के लिए जुमलेबाज ही साबित हुई सुक्खू सरकार

रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More

11 months ago

खुलासाः मानव भारती विवि ने ही बनाई थीं हजारों फर्जी डिग्रियां

शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More

11 months ago
Advertisement