Advertising

हिमाचल प्रदेश

शटरिंग हटाते ही 2,423 करोड़ का पुल ध्वस्त

हमीरपुर। हमीरपुर जिला में कोट- जाहू रोड पर वीरवार रात एक निर्माणाधीन पुल शटरिंग हटाने के कुछ घंटे बाद ही ढह गया। घटना के समय मौके पर कोई श्रमिक नहीं था। इसलिए कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। अधिकारियों ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।

Advertisement

अधिकारियों ने बताया कि श्रमिकों ने कोट- जाहू रोड पर पुल के तीन स्लैब रखे थे। अधिकारियों एक स्लैब की शटरिंग को हटाए जाने के कुछ घंटों बाद ही पुल पूरी तरह ढह गया।

लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता अनिल कुमार ने बताया कि  75 मीटर लंबे इस पुल का निर्माण 2,423 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है। वरिष्ठ अधिकारियों ने पुल के निरीक्षण के दौरान कई तकनीकी खामियां पायी हैं और ठेकेदार को इससे दूर करने का निर्देश दिया गया है।

जिले में विभाग के अधीक्षण अभियंता विजय चौधरी ने कहा कि कार्यपालक अभियंता से रिपोर्ट मांगी गई है और कहा कि वह फिर से घटनास्थल का दौरा करेंगे। काम 2020 में आवंटित किया गया था और निर्माण 2021 में शुरू हुआ था। सरकार ठेकेदार को कुल लागत का 35 प्रतिशत भुगतान कर चुकी है।

Advertisement
एचएनपी सर्विस

Recent Posts

पं नेहरू के प्रति मेरे मन में पूरा सम्मानः शांता कुमार

धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More

6 months ago

मणिकर्ण में आग लगने से दो मंजिला मकान जलकर राख

कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More

6 months ago

फासीवाद बनाम प्रगतिशील

फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More

6 months ago

वाईब्रेंट विलेज नमग्या पहुंचे राज्यपाल, स्थानीय संस्कृति एवं आतिथ्य की सराहना की

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More

8 months ago

दुग्ध उत्पादकों के लिए जुमलेबाज ही साबित हुई सुक्खू सरकार

रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More

11 months ago

खुलासाः मानव भारती विवि ने ही बनाई थीं हजारों फर्जी डिग्रियां

शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More

11 months ago
Advertisement