Warning: substr_count(): Empty substring in /home2/himnefg6/public_html/wp-content/plugins/ads-for-wp/output/functions.php on line 1274
मुंबई। सोनी एंटरटेनमेंट पर प्रसारित होने वाले लोकप्रिय शो ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ में राम कपूर और साक्षी तंवर लीड रोल निभा रहे हैं। दोनों की जोड़ी दर्शकों को बेहद पसंद आती है, लेकिन यह जोड़ी टूट सकती है, क्योंकि साक्षी तंवर द्वारा ये धारावाहिक छोड़े जाने की खबर है।
धारावाहिक से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि ‘अब कहानी में सात वर्ष का लीप बताया जाएगा। पीहू सात वर्ष बड़ी हो गई है। साथ में परी और मायरा भी होंगी। शुरुआती एपिसोड में राम कपूर अपनी बेटियों की मां और पिता के रूप में परवरिश करते नजर आएंगे। जहां तक साक्षी का सवाल है तो उनके किरदार को कोमा में दिखाया जाएगा जो इस बात का इशारा करता है कि वे शो छोड़ने वाली हैं।‘ फिलहाल साक्षी ने इस मामले पर चुप्पी साध रखी है।