Warning: substr_count(): Empty substring in /home2/himnefg6/public_html/wp-content/plugins/ads-for-wp/output/functions.php on line 1274
नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश से भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के नए अध्यक्ष चुने गए हैं। रविवार को बीसीसीआई की एक बैठक में उन्हें सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। वे बीसीसीआई के सबसे युवा अध्यक्ष बने हैं। इससे पहले वे भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव थे।
अनुराग ठाकुर हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल के पुत्र हैं। वे हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा की टिकट पर दूसरी बार चुन कर संसद में गए हैं। धर्मशाला में अंतर्राष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट मैदान बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
अनुराग ठाकुर के अध्यक्ष चुने जाने के बाद अजय शिर्के को बीसीसीआई का नया सचिव नियुक्त किया गया है। बीसीसीआई के अध्यक्ष पद के लिए एकमात्र अनुराग ठाकुर ने ही नामांकन दाखिल किया था, जिस कारण उनका चुना जाना पहले से ही तय था। वे 2017 तक इस पद पर बने रहेंगे।
बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष शशांक मनोहर के त्यागपत्र के कारण अध्यक्ष पद ख़ाली हो गया था। शशांक को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) का चेयरमैन बनाया गया है।