Advertising

उत्तराखंड

चुनावी सरगर्मियों के बीच मोहन भागवत उत्तराखंड में

देहरादून। विधानसभा चुनावों की सरगर्मियों के बीच आरएसएस के सरसंघ चालक मोहन भागवत ने भी सत्तारूढ़ भाजपा को संबल प्रदान करने के लिए उत्तराखंड में डेरा डाल दिया है। मोहन भागवत ने इस चुनावी दौर में बड़ा ऐलान यह किया कि- ‘लोगों को संघ में शामिल करने के लिए अब शाखाओं में उपस्थिति की कोई अनिवार्यता नहीं है। देश की चिंता करने वाले सज्जन चाहे कोई भी हों, उन्हें संघ के साथ जोड़ा जाए।’

Advertisement
 

सरसंघ चालक ने यह ऐलान शनिवार को लामाचौड़ स्थित आम्रपाली संस्थान में संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक में किया। मोहन भागवत तीन दिवसीय प्रवास पर शुक्रवार को हल्द्वानी पहुंचे थे। शनिवार प्रातः से ही उनकी बैठकों का सिलसिला शुरू हो गया। उन्होंने राज्य में संघ की शाखाओं को और मजबूत बनाने का आह्वान किया और कहा कि अधिक से अधिक लोगों को संघ से जोड़ा जाए।

बैठक में संघ के निर्धारित कार्यों की समीक्षा के साथ- साथ ‘मिशन 2024’ के तहत किए जाने वाले कार्यों पर भी चर्चा हुई। संघ के क्षेत्र प्रचारक महेंद्र, क्षेत्र कार्यवाह शशिकांत दीक्षित, प्रांत प्रचारक युद्धवीर, प्रांत कार्यवाह दिनेश सेमवाल आदि भी बैठक में शामिल हुए।

Advertisement

मोहन भागवत के इस दौरे को विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत काफी अहम माना जा रहा है। शनिवार और रविवार को आयोजित कार्यक्रमों में उन्होंने राज्य के चुनावी माहौल को भांपने का भी प्रयास किया और कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

सभी वक्ताओं ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि संघ के धर्म जागरण, ग्राम विकास, गो संवर्द्धन, कुटुंब प्रबोधन, जल एवं पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता और सामाजिक सद्भाव जैसे कार्यक्रमों के जरिये आम लोगों तक पहुंच बढ़ाने में मदद मिलेगी। इन सात कार्यक्रमों से जुड़ा कोई न कोई कार्यक्रम हर गांव में जरूर होना चाहिए। कहा जा रहा है कि आम जनता तक पहुंच बनाने के लिए शीघ्र ही संघ के उक्त कार्यक्रमों पर प्रदेश भर में जोरशोर से काम शुरू हो जाएंगे।

Advertisement
एचएनपी सर्विस

Recent Posts

पं नेहरू के प्रति मेरे मन में पूरा सम्मानः शांता कुमार

धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More

6 months ago

मणिकर्ण में आग लगने से दो मंजिला मकान जलकर राख

कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More

6 months ago

फासीवाद बनाम प्रगतिशील

फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More

6 months ago

वाईब्रेंट विलेज नमग्या पहुंचे राज्यपाल, स्थानीय संस्कृति एवं आतिथ्य की सराहना की

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More

8 months ago

दुग्ध उत्पादकों के लिए जुमलेबाज ही साबित हुई सुक्खू सरकार

रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More

11 months ago

खुलासाः मानव भारती विवि ने ही बनाई थीं हजारों फर्जी डिग्रियां

शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More

11 months ago
Advertisement