कुल्लू। कुल्लू जिला में बंजार के पुराने बस अड्डे के पास रविवार रात करीब 12 बजे भीषण आग लग जाने से 9 दुकानें और तीन रिहायशी मकान जल कर राख हो गए। कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन करोड़ों की संपत्ति आग की भेंट चढ़ गई। आग लगने का कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
आग लगने से पूरी बंजार घाटी में अफरा-तफरी मच गई। आग उस समय लगी जब लोग गहरी नींद में सोये हुए रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग, पुलिस और स्थानीय लोग घटना स्थल पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए।
आग की सूचना मिलने पर विधायक सुरेंद्र शौरी और उपायुक्त कुल्लू सहित प्रशासनिक अमला भी मध्य रात्रि बंजार पहुंचा और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने मीडिया को बताया कि आग रात करीब 2 से 2:30 बजे के बीच लगी। इसमें 9 दुकानें और 4 छोटी -छोटी आवासीय संरचनाएं पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। इसके अलावा 4- 5 दुकानों को भी मामूली नुकसान हुआ है।
कुल्लू में लगातार बढ़ रही आग की घटनाएं
कुल्लू जिले में आग लगने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। पिछले कुछ वर्षों में सैकड़ों घर व दुकानें जलकर राख हो चुके हैं। साल 2021 के बाद रविवार रात फिर से यह बड़ी घटना सामने आई है।
इससे पहले 11 दिसंबर 2021 को मझाण गांव में 12 मकान और एक मंदिर जलकर राख हो गया था, जबकि 27 अक्टूबर 2021 को मलाणा गांव में भी आग लगी थी, जिसमें 16 मकान जलकर राख हो गए थे। इसके अलावा कुल्लू के कोटला गांव, मोहणी गांव में 48 काठकुणी शैली के मकान पूरी तरह राख हो चुके हैं। जिले में इससे पूर्व 15 नवंबर 2015 को भी कोटला गांव में 40 घर जलकर राख हुए थे।
धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More
कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More
फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More
रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More
शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More