Advertising

सेब पर लागत 25% बढ़ी, दामों में भारी गिरावट, क्या करे बागवान?

शिमला। हिमाचल प्रदेश में सेब के दामों में अचानक आई भारी गिरावट ने बागवानों को हिलाकर रख दिया है। सेब सीजन अब उस दौर में है जहां इसका तुड़ान भी अधिक समय तक नहीं रोका जा सकता है। जिन क्षेत्रों में पिछले दिनों भारी ओलावृष्टि हुई थी, वहां से तो सेब मंडियों में लाया ही नहीं जा रहा। उनका सेब बागीचों में ही सड़ रहा है, लेकिन जहां अच्छी क्वालिटी का सेब है, उसे भी सही दाम नहीं मिल रहे हैं।

Advertisement

मशोबरा के साथ लगते- सीपुर, शाली, देवठी, सीतापुर, मूलकोटी, कंडा आदि गांवों में ओलावृष्टि के चलते सेब बी-ग्रेड का है। मार्किट की हालत को देखते हुए वहां का सेब बागीचों में ही सड़ने के लिए छोड़ना पड़ा है। स्थानीय बागवानों- बाला राम, शिवलाल, ओम प्रकाश, हितेंद्र कुमार और हीरा मोहन आदि ने बताया कि इस बार भरपूर फसल होने के बावजूद वे खाली हाथ हैं। ऐसा सेब जिस रेट पर मार्किट में बिक रहा है, उससे तो किराया भाड़ा पूरा होना भी मुश्किल है।         

कोटगढ़ के प्रगतिशील बागवान हरिचंद रोच (85) कहते हैं कि, “बागवानों को सरकार से अब उर्वर्कों, दवाइयों पर कोई सबसिडी नहीं मिलती है, जिस कारण सेब पर इनपुट लागत 20 से 25 तक प्रतिशत बढ़ गई है। इसके विपरीत सेब का भंडारण करने वाली कंपनियों ने खरीद मूल्य 18 प्रतिशत घटा दिए। बागवानों की आय में इससे कम से कम 40 प्रतिशत की गिरावट आएगी।”

Advertisement

हरिचंद रोच 1956-57 से सेब उत्पादन में सक्रिय है और हर वर्ष चार से पांच हजार पेटियों का उत्पादन करते हैं। वे कहते हैं, “व्यवस्था ही ऐसी है कि बागवान सेब पैदा करता है, लेकिन मोलभाव की ताकत लदानियों और आढ़तियों के हाथ में ही होती है। बागवान थोड़े से वक्त में ही सेब बेचेंगे, जबकि व्यापारी नौ महीने बेचेंगे। बागवानों को जब तक कोल्ड स्टोरेज की सुविधा नहीं मिलेगी, उसे नुकसान उठाना ही पड़ेगा।” 

सेब के दामों में भारी गिरावट से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी चिंचित हैं। उन्होंने बागवानों को मार्किट में कम फसल भेजने का सुझाव दिया है, लेकिन बागवानों का कहना है कि तैयार फसल को अधिक समय तक नहीं रोका जा सकता है। इससे और भी अधिक नुकसान होगा।

हिमाचल प्रदेश किसान संघर्ष समिति के महासचिव संजय चौहान कहते हैं कि केंद्र सरकार ने जिस तरह नेफेड के जरिये कश्मीरी सेब उत्पादकों के लिए डायरेक्ट बेनिफिट स्कीम (डीबीटी) लागू की थी और पांच हजार करोड़ का सेब खरीदा था, उसी तर्ज पर हिमाचल के लिए भी कोई रास्ता निकाला जाए ताकि राज्य की 5000 करोड़ की इस अर्थव्यवस्था को संभाला जा सके।

उन्होंने कहा कि सरकार को एमआईएस के तहत ए ग्रेड 60 रुपये, बी ग्रेड 44 रुपये और सी ग्रेड का सेब 24 रुपये प्रति किलो के रेट पर खरीदने की तुरंत व्यवस्था करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बागवानों की समस्याओं पर चर्चा के लिए संयुक्त किसान मंच ने सितंबर के पहले सप्ताह में बैठक बुलाई है।

Advertisement

रोकना पड़ा सेब का तुड़ानः भरमौर (चंबा)। पंजाब की मंडियों में सेब के वाजिब दाम न मिलने से भरमौर के बागवानों ने बागीचों में सेब तुड़ान रोक दिया है। रॉयल और गोल्डन सेब की दस किलोग्राम की पेटी 220 से 250 रुपये में बिक रही है, जिससे फसल की लागत भी पूरी नहीं हो रही। मजबूरन बागवानों को बगीचों में तुड़ान कार्य रोकना पड़ा है।

सेब उत्पादक संगठन भरमौर के अध्यक्ष सुरेश कुमार ठाकुर ने कहा कि बागवानों को मेहनत के अनुरूप सेब के दाम नहीं मिल रहे हैं। बाहरी मंडियों जालंधर, अमृतसर और पठानकोट में रॉयल और गोल्डन सेब की प्रति पेटी 220 से 250 रुपये में बिक रही है। नतीजतन, बागवानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। सरकार की ओर से बागवानों के लिए कोई राहत नहीं दी जा रही है।

बागवान भगवान दास ने कहा कि बागीचे से सेब तुड़ान के लिए प्रति पेटी दस रुपये प्रति मजदूर ले रहे हैं। इसके अलावा 20 रुपये प्रति पेटी पैकिंग के लिए जाते हैं। कार्टन के दामों में भी वृद्ध हुई है, ढुलाई भाड़ा भी पहले के मुकाबले काफी बढ़ गया है। बागवानों के सेब की एक पेटी पर 200 से 245 रुपये तो लागत ही आ रही है। लगभग इसी रेट पर मंडियों में सेब बिक रहा है। बागवानों का बर्बाद होना तय है। सरकार को कोई ठोस पग उठाने चाहिए।

Advertisement
एचएनपी सर्विस

Recent Posts

पं नेहरू के प्रति मेरे मन में पूरा सम्मानः शांता कुमार

धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More

6 months ago

मणिकर्ण में आग लगने से दो मंजिला मकान जलकर राख

कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More

6 months ago

फासीवाद बनाम प्रगतिशील

फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More

6 months ago

वाईब्रेंट विलेज नमग्या पहुंचे राज्यपाल, स्थानीय संस्कृति एवं आतिथ्य की सराहना की

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More

8 months ago

दुग्ध उत्पादकों के लिए जुमलेबाज ही साबित हुई सुक्खू सरकार

रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More

11 months ago

खुलासाः मानव भारती विवि ने ही बनाई थीं हजारों फर्जी डिग्रियां

शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More

12 months ago
Advertisement