बद्दी। कॉमेडी और रोमांस से भरपूर पंजाबी फिल्म आरएसवीपी (रोंदे सारे व्याह पिच्छों) पर्दे पर उतरने के लिए तैयार है तथा यह 11 अक्तूबर को रिलीज हो
आरएसवीपी के प्रचार के लिए पूरी टीम खूब प्रचार कर रही है। शुक्रवार को बद्दी के सनसिटी सिनेमा में फिल्म के प्रोड्यूसर बरिंदर सरान के साथ पूरी टीम मीडिया से भी मुखातिब हुई। इस दौरान अपनी चेहती पंजाबी कलाकार नीरू बाजवा की एक झलक पाने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा और नीरू बाजवा ने भी मंच से दर्शकों को खूब भावविभोर किया। फिल्म का निर्देशन विजय कुमार अरोड़ा ने किया है और क्रिएटिव डायरेक्टर हैं अपर्णा सूद। नीरू बाजवा, हरीश वर्मा, गुग्गू गिल, राजपाल यादव, जसविंदर भल्ला, नवनीत निशान और राणा रणबीर फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी वेद प्रकाश की है, जबकि स्क्रीन प्ले वेद प्रकाश और विजय का है। संगीत दिया है गुरमीत सिंह, दलजीत सिंह, जी-दीप और जीजे सिंह ने। गीत के लेखक हैं जी-दीप व याकूब, जिसे आवाज दी है लैम्बर हुसैनपुरी, तरन्नुम मलिक, जी-दीप, जसप्रीत जस, निकिता, संदीप और नवराज हंस ने।
फिल्म की कहानी के बारे में थोड़ा सा हिंट देते हुए नीरू बाजवा ने बताया कि इसमें एक अमीर युवक रणवीर अपनी दादी की पसंदीदा लड़की मनप्रीत से शादी करने वाला है। शादी की तैयारियां चल रही हैं, जब रणवीर मनप्रीत से पूछता है कि उसे इस शादी से कोई शिकायत तो नहीं, मनप्रीत कहती है कि वह खुश है और दोनों की शादी हो जाती है। अगली सुबह रणवीर जागता है तो पाता है कि मनप्रीत घर के कैश और ज्वेलरी सहित गायब है। फिर भेद खुलता है कि मनप्रीत अपनी आंटी रज्जो, अंकल गुरजीत और भाई हीरा के साथ मिलकर शादी के नाम पर अमीर लड़कों को ठगती है। रणवीर की मुलाकात दो अन्य लडक़ों से भी होती है, उन्हें भी मनप्रीत ने ऐसे ही धोखा दिया है। इससे रणवीर की दादी का दिल टूट गया है। रणवीर दादी से वादा करता है कि वह मनप्रीत को घर वापस लाएगा। उसकी तलाश में रणवीर को पता चलता है कि अब फिर मनप्रीत की शादी होने वाली है और वह भी एक माफिया डॉन के साथ। क्या रणवीर मनप्रीत को इस हालात से निकाल पाता है, यह फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगा। फिल्म की यह स्टोरी कॉमेडी, फन, एक्शन, एडवेंचर और रोमांस से होकर गुजरती है। इस अवसर पर सनसिटी सिनेमा के मैनेजर आशीष गोगिया, मोहित जैन, दीपक, भुपेन्द्र, कमलेश, राजीव मुंडे, अरूण कुमार, हरभजन, दीपक सेठी, गुरप्रीत सिंह धुन्ना, शशी, सचिन बंसल, संजीव, आशू कौशल, अनमोल वर्मा आदि भी मौजूद थे।
कांग्रेस ने शुरू की संसदीय चुनाव की तैयारियां
बद्दी। दून में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने आगामी संसदीय चुनावों के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। दून कांग्रेस के प्रभारी एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एडवोकेट असीम शर्मा ने बताया कि
असीम शर्मा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में प्रदेश विकास की ओर तेजी से अग्रसर है। युवाओं के लिए कौशल विकास भत्ता और राजीव गांधी अन्न योजना समेत अन्य योजनाओं का लोगों को भरपूर लाभ मिल रहा है। बीते नौ माह के कार्यकाल में वीरभद्र सरकार ने हर वर्ग के उत्थान के लिए उम्दा काम किया है। भूमि अधिग्रहण बिल पास करके केंद्र सरकार ने किसानों तथा आम लोगों को भारी राहत दी है। असीम शर्मा ने यह भी कहा कि जब से सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभाला है, तब से युवा वर्ग का झुकाब कांग्रेस की ओर और अधिक बढ़ा है। सुक्खू युवाओं के साथ साथ हर वर्ग को साथ लेकर चलने वाले नेता हैं और उनकी देखरेख में प्रदेश में कांग्रेस संगठन और अधिक मजबूत होगा।
उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने हमेशा वोट बैंक की राजनीति की है तथा यह पार्टी केंद्र व प्रदेश में सशक्त विपक्ष की भूमिका निभाने में भी पूरी तरह नाकाम सिद्ध हुई है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार और भाजपा का चोली दामन का नाता है तथा पूर्व भाजपा सरकार ने प्रदेश में भ्रष्टाचार के सारे रिकार्ड तोड़ दिए।
धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More
कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More
फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More
रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More
शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More