Advertising

हिमाचल प्रदेश

‘भ्रष्टाचार पर भगवंत मान का जीरो टॉलरेंस अनुकरणीय’

पालमपुर। भाजपा के राष्ट्रीय नेता एवं हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई के लिए पंजाब में ‘आप’ सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान की खुलकर तारीफ कर सबको हैरान कर दिया। उन्होंने यह तारीफ ऐसे समय में की है जब कुछ ही माह में प्रदेश में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं और आम आदमी पार्टी (आप) यहां प्रमुख विपक्षी दल के रूप में उभर रही है।

Advertisement

शांता कुमार ने अपने बयान में कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध एक अत्यन्त साहस भरा कदम उठाते हुए अपने ही स्वास्थ्य मंत्री को जेल भिजवाने का ऐतिहासिक काम किया है। इस साहसिक कार्य के लिए उन्हें बहुत- बहुत बधाई।

उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार देश का सबसे बड़ा शत्रु है। सब कुछ होते हुए भी देश के करोड़ों लोग भुखमरी की हालत में और सुविधाओं से इसीलिए वंचित रहते है, क्योंकि देश में भ्रष्टाचार है। यदि यहां भ्रष्टाचार न होता तो भारत आज स्वर्ग की तरह होता।

शांता कुमार ने कहा भ्रष्टाचार महापाप है। इसको मिटाने का काम बहुत बड़ी देशभक्ति और पुण्य का काम है।  ऐसा अच्छा काम कोई भी करे उसकी प्रशंसा होनी चाहिए। भ्रष्टाचारी अपनी ही पार्टी में हो तो उसका भी विरोध करने की हिम्मत होनी चाहिए।

Advertisement

उन्होंने कहा कि पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री सिंघला करोड़पति हैं। 6 करोड़ से अधिक उनकी सम्पत्ति है, परन्तु पैसों का पागलपन अब उन्हें जेल में ले गया।  भ्रष्टाचार के प्रति रत्ती भर भी सहन न करने की नीति होनी चाहिए।

शांता कुमार ने कहा, “भारतीय जनता पार्टी के एक राष्ट्रीय अध्यक्ष लाखों रुपये रिश्वत लेते हुए कैमरे में पकड़े गये थे, उन्हें त्यागपत्र देना पड़ा था। उसके बाद राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में मैंने कहा था कि उस घटना से लाखों कार्यकर्ताओं के सिर शर्म से झुके हैं। उनका त्यागपत्र ही काफी नहीं, उन्हें अतिशीघ्र पार्टी से निकाल देना चाहिए। आडवानी जी मुझसे नाराज हुए, परन्तु अटल जी ने हाथ के इशारे से यह कहने के लिए मुझे शाबाशी दी थी। मुझे प्रसन्नता है कि मैंने जीवन भर कहीं पर भी भ्रष्टाचार से समझौता नहीं किया। भले ही उसके लिए मुझे बड़ा मूल्य भी चुकाना पड़ा।” 

उन्होंने पूरे देश के नेताओं से कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री ने जो शानदार साहस का काम किया है सब उसकी प्रशंसा ही न करे, उसी की तरह भ्रष्टाचार को उखाड़ फैंकने का साहस भी दिखायें।

Advertisement
एचएनपी सर्विस

Recent Posts

पं नेहरू के प्रति मेरे मन में पूरा सम्मानः शांता कुमार

धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More

6 months ago

मणिकर्ण में आग लगने से दो मंजिला मकान जलकर राख

कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More

6 months ago

फासीवाद बनाम प्रगतिशील

फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More

6 months ago

वाईब्रेंट विलेज नमग्या पहुंचे राज्यपाल, स्थानीय संस्कृति एवं आतिथ्य की सराहना की

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More

8 months ago

दुग्ध उत्पादकों के लिए जुमलेबाज ही साबित हुई सुक्खू सरकार

रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More

11 months ago

खुलासाः मानव भारती विवि ने ही बनाई थीं हजारों फर्जी डिग्रियां

शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More

12 months ago
Advertisement