Advertising

बालिका गृह कांडः ‘नेताजी रोज करते थे रेप’

नई दिल्ली। बिहार के मुजफ्फरपुर में हुए शेल्टर होम (बालिका गृह) रेप केस में पीड़ित बच्चियों ने न्यायिक दंडाधिकारी के सामने अपनी जो दर्दभरी दास्तान सुनाई है, उससे सभी के रौंगटे खड़े हो गए। मेडिकल जांच में बालिका गृह की 41 बच्चियों के साथ रेप होने की पुष्टि हुई है। इनमें छह वर्ष से 16 वर्ष की बच्चियां शामिल हैं।

Advertisement

इस कांड में कुछ सफेदपोशों का हाथ भी सामने आ रहा है, जिन्हें बचाने के लिए नीतिश सरकार पूरा प्रयास करती रही है। विपक्ष और मीडिया द्वारा मामला जोरशोर से उठाए जाने पर अंततः सरकार को सीबीआई जांच के आदेश देने पड़े हैं।

दस वर्षीय एक बच्ची ने न्यायिक दंडाधिकारी को बताया कि, “शाम को जैसे ही सूरज डूबता था, सभी लड़कियां भयभीत हो जाती थीं। लड़कियों को आतंक के साये में हर तरह का अमानवीय कृत्य सहन करना पड़ता था।”

 

पीड़ित बच्चियों ने इस मामले में तीन लोगों के नाम लिए हैं। एक को वो ‘नेताजी’, दूसरे को ‘हंटरवाला अंकल’ और तीसरे को ‘मूंछवाला अंकल’ कहती हैं। उन्होंने बताया कि ये लोग रोज उनके साथ रेप करते थे। कहा जा रहा है कि ‘नेताजी’ बिहार सरकार में मंत्री मंजू वर्मा का पति चंद्रशेखर वर्मा है, जबकि ‘हंटरवाला अंकल’ बालिका गृह का संचालक ब्रजेश ठाकुर है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। तीसरे ‘मूंछवाले अंकल’ की पहचान की जा रही है।

एक लड़की ने बताया, “हम रोज किरण मैडम को इस बारे में बताते थे और उसे बचाने की गुहार लगाते थे, लेकिन वह हमारी बातें अनसुना कर देती थीं।” उल्लेखनीय है कि किरण सहित तीन महिलाओं को बालिका गृह में बच्चियों की देखरेख के लिए रखा गया था। उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

एक अन्य पीड़ित लड़की ने न्यायिक दंडाधिकारी को बताया कि, “मेरे साथ एनजीओ के लोगों और कई बाहरी लोगों ने कई बार रेप किया। अकसर मैं कई- कई दिनों तक चल भी नहीं पाती थी। कई बार मुझे बालिका गृह से बाहर भी ले जाया गया और अगले दिन वापस लाया जाता था।”

बिहार में जेडीयू- भाजपा गठबंधन सरकार के लिए बालिका गृह रेप कांड बड़ी मुसीबत बन गया है। विपक्षी दल आरजेडी और कांग्रेस इस मुद्दे पर सरकार को घेरने के लिए लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से त्यागपत्र की मांग की जा रही है। 

          

एचएनपी सर्विस

Recent Posts

पं नेहरू के प्रति मेरे मन में पूरा सम्मानः शांता कुमार

धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More

6 months ago

मणिकर्ण में आग लगने से दो मंजिला मकान जलकर राख

कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More

6 months ago

फासीवाद बनाम प्रगतिशील

फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More

6 months ago

वाईब्रेंट विलेज नमग्या पहुंचे राज्यपाल, स्थानीय संस्कृति एवं आतिथ्य की सराहना की

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More

8 months ago

दुग्ध उत्पादकों के लिए जुमलेबाज ही साबित हुई सुक्खू सरकार

रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More

11 months ago

खुलासाः मानव भारती विवि ने ही बनाई थीं हजारों फर्जी डिग्रियां

शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More

11 months ago
Advertisement