नाहन। सिरमौर जिला के संगड़ाह में एक स्कूल बस के गहरी खाई में लुढ़क जाने से चालक और छह बच्चों की मौत हो गई, जबकि 10 बच्चे घायल हैं। घायलों को नाहन अस्पताल में भर्ती किया गया है। यह हादसा शनिवार प्रातः ददाहू- संगड़ाह सड़क पर खटोली नामक स्थान में हुआ। डीएवी स्कूल ददाहू की यह अभागी बस प्रातः बच्चों को स्कूल ला रही थी कि रास्ते में दुर्घटना का शिकार हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हाहाकार मच गया। लोग तुरंत बचाव के लिए दौड़े चले आए। पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया। बड़ी मुश्किल से घायलों और शवों को सड़क तक पहुंचाया।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए पीड़ितों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है। परिवहन मंत्री ने बताया कि विभागीय स्तर पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More
कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More
फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More
रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More
शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More