Advertising

रेप, हत्याओं का बोलबाला, कांग्रेस का वॉकआउट

शिमला। हिमाचल प्रदेश में कानून व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति पर चर्चा नहीं कराए जाने के रोष में विपक्षी दल कांग्रेस ने शुक्रवार को विधानसभा से वॉकआउट किया। कांग्रेस ने स्पीकर को नोटिस देकर आग्रह किया था कि सारे काम छोड़ कर पहले राज्य में चिंताजनक रूप से बढ़ रही आपराधिक घटनाओं पर चर्चा कराई जाए, लेकिन इस मांग को स्वीकार नहीं किया गया। कांग्रेस ने इस पर सदन में खूब हंगामा किया और नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री के नेतृत्व में सभी विधायक नारेबाजी करते हुए सदन से बाहर निकल आए।   

Advertisement

पूर्व मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बाद में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही कानून व्यवस्था पूरी तरह तहस- नहस हो गई है। औसतन हर रोज बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं, हर तीसरे दिन हत्याएं हो रही हैं और हर रोज दो अपहरण की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन सरकार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही।

उन्होंने कहा कि जयराम सरकार बनने के बाद आज तक हत्या की 64, रेप की 196, अपहरण की 283, छेड़छाड़ की 333, महिला उत्पीड़न की 98 घटनाएं हो चुकी हैं। नशे का अवैध कारोबार लगातार बढ़ रहा है। अभी तक इससे जुड़े 800 मामले सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की ऐसी हालत पहले कभी नहीं देखी गई।

Advertisement

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि कांगड़ा में अभी तक सबसे अधिक 17 हत्या की घटनाएं हुई हैं, जबकि शिमला में 12 और ऊना में 10 हत्याएं हो चुकी हैं। इसी प्रकार बलात्कार की कांगड़ा में 30, कुल्लू में 18, मंडी में 32, शिमला में 21, सिरमौर में 24, ऊना में 15 और सोलन में 13 घटनाएं हो चुकी हैं। इनमें अनेक सामुहिक बलात्कार की घटनाएं भी शामिल हैं। बढ़ती आपराधिक घटनाओं से जनता में असुरक्षा की भावना घर कर रही है।

नेता प्रतिपक्ष ने सरकार से सवाल किया है कि वह सदन में कानून व्यवस्था पर चर्चा से क्यों भाग रही है? क्या सरकार ने अपराधियों के आगे हाथ खड़े कर लिए हैं? क्या सरकार प्रदेश को इसी तरीके से चलान चाहती है?

Advertisement
एच. आनंद शर्मा

H. Anand Sharma is active in journalism since 1988. During this period he worked in AIR Shimla, daily Punjab Kesari, Dainik Divya Himachal, daily Amar Ujala and a fortnightly magazine Janpaksh mail in various positions in field and desk. Since September 2011, he is operating himnewspost.com a news portal from Shimla (HP).

Recent Posts

पं नेहरू के प्रति मेरे मन में पूरा सम्मानः शांता कुमार

धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More

6 months ago

मणिकर्ण में आग लगने से दो मंजिला मकान जलकर राख

कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More

6 months ago

फासीवाद बनाम प्रगतिशील

फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More

6 months ago

वाईब्रेंट विलेज नमग्या पहुंचे राज्यपाल, स्थानीय संस्कृति एवं आतिथ्य की सराहना की

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More

8 months ago

दुग्ध उत्पादकों के लिए जुमलेबाज ही साबित हुई सुक्खू सरकार

रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More

11 months ago

खुलासाः मानव भारती विवि ने ही बनाई थीं हजारों फर्जी डिग्रियां

शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More

11 months ago
Advertisement