Advertising

हिमाचल प्रदेश

बीडीसी अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित

नाहन। सिरमौर जिला में रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के तहत संगडाह पंचायत समिति के भाजपा समर्थित अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया। शुक्रवार को बीडीसी के कुल 17 में से 9 सदस्यों ने अध्यक्ष- उपाध्यक्ष के खिलाफ मतदान कर उन्हें अपदस्थ कर दिया। 31 को नए अध्यक्ष- उपाध्यक्ष का चयन होगा। कहा जा सकता है कि कांग्रेस ने संगड़ाह बीडीसी को भाजपा से छीन लिया।

Advertisement

भाजपा समर्थित संगड़ाह बीडीसी अध्यक्ष मेलाराम शर्मा तथा उपाध्यक्ष मदन सिंह के खिलाफ 11 सदस्यों ने 9 मार्च को जिला पंचायत अधिकारी को अविश्वास प्रस्ताव सौंपा था। जिला पंचायत अधिकारी ने मत विभाजन के लिए 15 दिनों का समय दिया था। शुक्रवार को कार्यवाहक जिला पंचायत अधिकारी एवं पीठासीन अधिकारी विक्रम सिंह ठाकुर की उपस्थिति में 17 में से 9 सदस्यों ने अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के खिलाफ प्रस्ताव पारित में भाग लिया, जबकि भाजपा समर्थित कोई भी सदस्य इस बैठक में शामिल नहीं हुआ।

इसे प्रदेश में सत्ता परिवर्तन का ही असर कहा जाएगा कि कांग्रेस समर्थित सदस्यों ने 2 वर्ष बाद बीडीसी संगड़ाह पर कब्जा कर लिया है। हालांकि अंतिम फैसला 31 मार्च को ही होगा। अविश्वास प्रस्ताव की बैठक में भाग लेने वाले सदस्यों में चतर सिंह, तेजेंद्र कमल, देवेंद्र सिंह, मीना कुमारी, विजयलक्ष्मी, माधुरी, किरण देवी, सेना देवी व इंदिरा देवी शामिल रहे, जबकि 9 मार्च को नोटिस देने के लिए 11 सदस्यों ने भाग लिया था।

पीठासीन अधिकारी एवं कार्यवाहक जिला पंचायत अधिकारी विक्रम सिंह ठाकुर ने 17 में से 9 सदस्यों की उपस्थिति में अविश्वास प्रस्ताव पर अपनी सहमति दी। अब 31 मार्च को नए बीडीसी अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव होगा। जिला सिरमौर के उपायुक्त आरके गौतम ने पंचायत समिति संगड़ाह के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के खिलाफ प्रस्ताव पारित होने की पुष्टि की है।

Advertisement
एचएनपी सर्विस

Recent Posts

पं नेहरू के प्रति मेरे मन में पूरा सम्मानः शांता कुमार

धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More

6 months ago

मणिकर्ण में आग लगने से दो मंजिला मकान जलकर राख

कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More

6 months ago

फासीवाद बनाम प्रगतिशील

फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More

6 months ago

वाईब्रेंट विलेज नमग्या पहुंचे राज्यपाल, स्थानीय संस्कृति एवं आतिथ्य की सराहना की

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More

8 months ago

दुग्ध उत्पादकों के लिए जुमलेबाज ही साबित हुई सुक्खू सरकार

रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More

11 months ago

खुलासाः मानव भारती विवि ने ही बनाई थीं हजारों फर्जी डिग्रियां

शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More

11 months ago
Advertisement