Advertising

नीतिश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से त्यागपत्र दिया

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने आज सबको चौंकाते हुए अपने पद से त्यागपत्र दे दिया और कहा कि उन्होंने अपनी अंतर्रात्मा की आवाज पर यह निर्णय लिया है। उनके पास इसके सिवा और कोई चारा ही नहीं रह गया था।  

Advertisement

राज्यपाल को त्यागपत्र देने के बाद नीतिश कुमार पत्रकारों से बातचीत करते हुए उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का नाम लिए बिना कहा कि हर ओर चर्चाओं में ऐसा माहौल बन गया था कि हमसे जनता को जवाब देते नहीं बन पा रहा था।

उल्लेखनीय है कि लालू प्रसाद यादव के पुत्र तेजस्वी यादव के खिलाफ सीबीआई में भ्रष्टाचार के विभिन्न मामलों में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद जेडीयू और मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने उन्हें त्यागपत्र के लिए अल्टीमेटम दिया था। लेकिन आरजेडी नेता लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव ने त्यागपत्र देने से साफ इन्कार कर दिया। माना जा रहा था कि नीतिश कुमार शीघ्र ही तेजस्वी यादव को उप मुख्यमंत्री पद से हटा देंगे, लेकिन उन्होंने एकाएक स्वयं ही त्यागपत्र देकर सबको हैरान कर दिया।  

मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने उनसे (लालू- तेजस्वी से) अपनी बात कह दी थी। अब निर्णय उन्हें लेना था, लेकिन वहां से कोई टोस जवाब नहीं आया। उन्होंने कहा कि हमने अपनी ओर से गठबंधन धर्म निभाया, लेकिन जब परिस्थितियां नियंत्रण से बाहर हो गई तो त्यागपत्र देने के सिवा उनके पास और की चारा ही नहीं बचा था।

नीतिश कुमार ने कहा कि उन्होंने इस बारे में कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी से भी बात की थी कि मेरे जैसे व्यक्ति के लिए ऐसे माहौल में काम करना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि यदि हम अपनी सोच के मुताबिक काम ना कर सकें तो हमें पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। 

मीडिया से बातचीत में उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा की गई नोटबंदी और राज्यपाल रामपाल कोविंद को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने का समर्थन किया था तो उन पर कई तरह के आरोप लगाए गए। क्या हमें किसी मामले में निष्पक्ष राय रखने का भी अधिकार नहीं है? 

 

एचएनपी सर्विस

Recent Posts

पं नेहरू के प्रति मेरे मन में पूरा सम्मानः शांता कुमार

धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More

6 months ago

मणिकर्ण में आग लगने से दो मंजिला मकान जलकर राख

कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More

6 months ago

फासीवाद बनाम प्रगतिशील

फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More

6 months ago

वाईब्रेंट विलेज नमग्या पहुंचे राज्यपाल, स्थानीय संस्कृति एवं आतिथ्य की सराहना की

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More

8 months ago

दुग्ध उत्पादकों के लिए जुमलेबाज ही साबित हुई सुक्खू सरकार

रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More

11 months ago

खुलासाः मानव भारती विवि ने ही बनाई थीं हजारों फर्जी डिग्रियां

शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More

12 months ago
Advertisement