उल्लेखनीय है कि मुंडनेश्वर मंदिर में मेले के दौरान पशुबलि की प्रथा रही है। पहले यहां नर भैसों की बलि दी जाती थी। फिर कुछ वर्षों से यहां एक ‘बागी’ और कुछ बकरों की ही बलि दी जाने लगी थी। प्रशासन के अनुसार इस बार मेेले में पटवालस्यूं के रणजीत सिंह और नरेंद्र सिंह बिष्ट के परिवार से ध्वजा और भैंसा चढ़ाने की मनौती मांगी गई थी। बाद में उन्होंने भैंसे को गांव की परिक्रमा कराने के बाद प्रशासन को सौंप दिया। मेले के पहले दिन प्रशासन ने बकरों की बलि भी नहीं होने दी। एसडीएम ज्योति खैरवाल, पुलिस उपाधीक्षक वीके वर्मा, नायब तहसीलदार हरिमोहन खंडूरी समेत कई लोग सुबह से मुंडनेश्वर मंदिर परिसर में मौजूद थे। छोटा खैरालिंग बड़कोट के लोगों ने बताया कि उनके क्षेत्र से दो भैंसों की बलि देने की मनौती मानी गई है। इन भैंसों को भी वे प्रशासन को सौंप देंगे।
उल्लेखनीय है कि लोगों की जागरुकता के कारण पिछले कुछ वर्षों से यहां मंदिरों में पशुबलि की प्रथा तेजी से घट रही है और इस कार्य में लोगों को प्रशासन का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है।
धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More
कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More
फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More
रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More
शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More