Advertising

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल को 11,000 करोड़ की सौगात दे गए मोदी

मंडी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश में एक विचारधारा विलंब की है और दूसरी विकास की। विलंब की विचारधारा वालों ने पहाड़ों पर रहने वालों की कभी परवाह नहीं की। इस विचारधारा वालों ने हिमाचल के लोगों को अटल टनल के लिए दशकों तक इंतजार करवाया। इसी कारण रेणुका बांध परियोजना में भी तीन दशक लग गए। प्रधानमंत्री सोमवार को हिमाचल में भाजपा सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर मंडी के पड्डल मैदान में आयोजित रैली को संबोधित कर रहे थे।

Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दौरान हिमाचल प्रदेश को 11,000 करोड़ रुपये की सौगात दी। उन्होंने 7,000 करोड़ की रेणुका बांध परियोजना और 1,800 करोड़ की 210 मेगावाट से अधिक की लुहरी स्टेज-1 पनबिजली परियोजना की आधारशिला रखी। उन्होंने 2,000 करोड़ रुपये लागत की शिमला जिले में पब्बर नदी पर बनी 111 मेगावाट की सावड़ा कुड्डू पनबिजली परियोजना का लोकार्पण किया और 700 करोड़ रुपये से बनने वाली 66 मेगावाट की धौलासिद्ध पनबिजली परियोजना का शिलान्यास किया। 

पहाड़ी भाषा देवी-देवताओं को नमनः प्रधानमंत्री ने मंच पर आते ही पहाड़ी भाषा में कहा- “देवभूमि में आशीर्वाद लेणे रा मौका मिलेया। देवभूमि दे सभी देवी-देवतयां जो मेरा नमन। जब मंडी आता हूं तो बदाणे रा मिट्ठा और सेपू बड़ी की याद आ जाती है।” उन्होंने कहा कि गिरी नदी पर बन रही रेणुका बांध परियोजना का प्रदेश को बहुत लाभ होगा। ईज ऑफ लीविंग सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बिजली हर क्षेत्र के लिए जरूरी है। भारत अपने लक्ष्यों की ओर बढ़ रहा है।

Advertisement

प्रधानमंत्री ने कहा हिमाचल में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। टूरिज्म का फन हिमाचल से बढ़कर कहां मिलेगा। फार्मिंग में नैचुरल फार्मिंग को बढ़ावा देने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। कैमिकल मुक्त कृषि उत्पाद आज डिमांड में है। प्राकृतिक खेती में हिमाचल अच्छा काम कर रहा है। मोदी ने हिमाचल के किसानों की तारीफ करते हुए कहा कि प्रदेश में डेढ़ लाख से ज्यादा किसान कैमिकल मुक्त प्राकृतिक खेती के रास्ते पर चल पड़े हैं। देश के किसानों को भी प्राकृतिक खेती करने का आग्रह किया। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा हिमाचल देश के सबसे महत्वपूर्ण फार्मा हब में से एक है। भारत को आज फार्मेसी ऑफ द वर्ल्ड कहा जाता है तो उसके पीछे हिमाचल की बहुत बड़ी ताकत है। कोरोनाकाल के दौरान हिमाचल ने न सिर्फ दूसरे राज्यों, बल्कि दूसरे देशों की भी मदद की है। आयुष इंडस्ट्री को भी हमारी सरकार बढ़ावा दे रही है। आज देश में सरकार चलाने के दो अलग-अलग मॉडल काम कर रहे हैं। एक मॉडल है सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास। वहीं दूसरा मॉडल है खुद का स्वार्थ, परिवार का स्वार्थ और विकास भी खुद का है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार हिमाचल की ताकत को आगे बढ़ा रही है। मंडी में शिवधाम इसी ताकत का परिणाम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 3 जनवरी से 15-18 आयु वर्ग के बच्चों का टीकाकरण शुरू हो जाएगा। उम्मीद करता हूं कि हिमाचल इसमें भी बेहतर काम करेगा। 10 जनवरी से फ्रंटलाइन वर्कर्स को बूस्टर डोज दी जाएगी।  प्रदेशवासियों को नववर्ष की बधाई देता हूं और प्रदेश इसी विकास की रफ्तार के साथ आगे बढ़ता रहे, यही मेरी कामना है।

Advertisement
एचएनपी सर्विस

Recent Posts

पं नेहरू के प्रति मेरे मन में पूरा सम्मानः शांता कुमार

धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More

6 months ago

मणिकर्ण में आग लगने से दो मंजिला मकान जलकर राख

कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More

6 months ago

फासीवाद बनाम प्रगतिशील

फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More

6 months ago

वाईब्रेंट विलेज नमग्या पहुंचे राज्यपाल, स्थानीय संस्कृति एवं आतिथ्य की सराहना की

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More

8 months ago

दुग्ध उत्पादकों के लिए जुमलेबाज ही साबित हुई सुक्खू सरकार

रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More

11 months ago

खुलासाः मानव भारती विवि ने ही बनाई थीं हजारों फर्जी डिग्रियां

शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More

11 months ago
Advertisement