नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं हिमाचल प्रदेश से राज्य सभा सदस्य जेपी नड्डा को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। सोमवार सायं पार्टी मुख्यालय में भाजपा संसदीय बोर्ड की हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंहस नितिन गडकरी, सुषमा स्वराज, जेपी नड्डा, थावरचंद गहलोत समेत बोर्ड के अन्य सदस्यों ने भाग लिया।
जेपी नड्डा पूर्व मोदी सरकार में स्वास्थ्य मंत्री थे। नई सरकार में उन्हें कोई भी स्थान नहीं दिया गया था। उसी समय से कयास लगाए जा रहे थे कि नड्डा को पार्टी का अध्यक्ष बनाया जा सकता है। अंततः आज हाई कमान ने इसकी घोषणा कर दी।
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार और प्रो. प्रेम कुमार धूमल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती सहित सभी मंत्रियों, पार्टी के पदाधिकारियों और विधायकों ने जेपी नड्डा के कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर बधाई दी है और इस नियुक्ति के लिए पार्टी उच्च कमान का आभार व्यक्त किया है।
धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More
कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More
फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More
रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More
शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More