शिमला। हिमाचल प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इंडोनेशिया सहयोग प्रदान करेगा तथा बागवानी एवं कृषि क्षेत्र में हुए विकास का लाभ उठाने के प्रयास किए जाएंगे। मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने यह जानकारी आज यहां इंडोनेेशिया के राजदूत महामहिम लेफ्टिनेट जनरल (सेवानिवृत्त) एंडी एम. घालिब के साथ एक बैठक में दी। इस अवसर पर इंडोनेशिया के राजदूत के साथ उनकी धर्मपत्नी एंडी मुरनियाती घालिब, इंडोनेशिया दूतावास के काउंसलर लियोनार्ड एफ. हुताबारात तथा शिक्षा सहचारी डा. सोम कुसवादी भी उपस्थित थे। बैठक में आपसी हित के विभिन्न मामलों पर विचार-विमर्श किया गया।
महामहिम लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) एंडी एम. घालिब ने विभिन्न क्षेत्रों में हिमाचल प्रदेश द्वारा की गई प्रगति की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि भारत तथा इंडोनेशिया में सांस्कृतिक सामान्यताएं हैं। उन्होंने कहा कि रामायाण तथा महाभारत इंडोनेशिया में आज भी काफी लोकप्रिय हैं। उन्होंने कहा कि सभी प्रमुख धर्मों का उद्गम स्थल भारत है तथा यहीं से सभी धर्म विश्व के कोने-कोने तक पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि पर्यटन, बागवानी, कृषि एवं शिक्षा क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश के साथ सहयोग कर इंडोनेशिया को प्रसन्नता होगी। इस तरह के समन्वय से दोनों देशों के बीच अन्तर्राष्ट्रीय सम्बन्ध और मजबूत होंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग की संभावनाओं का पता लगाने के लिए एक दल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय का दौरा करेगा। उन्होंने प्रो. धूमल को इंडोनेशिया दौरे के लिए आमंत्रित किया।
धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More
कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More
फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More
रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More
शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More