Advertising

हिमाचल प्रदेश

बल्ह में हवाई अड्डा बनाने की जिद छोड़े सरकारः माकपा

शिमला। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने कहा है कि प्रदेश सरकार को बल्ह की उपजाऊ भूमि पर हवाई अड्डा बनाने की जिद छोड़ कर इसे किसी दूसरे स्थान पर बनाना चाहिए। देश का भूमि अधिग्रहण कानून-2013 भी इसकी इजाजत नहीं देता है। माकपा ने यह आशंका भी जताई है कि जिस तरह कांगड़ा का गगल हवाई अड्डा बेचा जा रहा है, उसी तरह बल्ह हवाई अड्डे को भी अंततः चहेते पूंजीपतियों के हाथों बेचा जा सकता है।

Advertisement

माकपा के राज्य सचिव ओंकार शाद ने इस आशय के एक प्रेस बयान में कहा कि प्रदेश सरकार मंडी जिला के बल्ह में हवाई अड्डा बनाने के लिए पूरा जोर लगा रही है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर इसे अपना ड्रीम प्रोजेक्ट मानकर चले हुए हैं। उन्होंने कहा कि हवाई अड्डे का प्रदेश के सभी लोग समर्थन करते हैं, परन्तु इसे बेहद उपजाऊ भूमि पर हजारों किसान परिवारों को उजाड़ कर नहीं बनाया जाना चाहिए।

ओंकार शाद ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कृषि के लिए सिर्फ 11 प्रतिशत ही जमीन है, सेटेलाइट चित्र के अनुसार यह जमीन 16 प्रतिशत है। एक लाख बीघा कृषि भूमि पहले ही जल विद्युत परियोजनाओं की भेंट चढ़ चुकी है। आज भी उजड़े लोग दर दर की ठोकरें खा रहे हैं। उन्हें अभी भी अपनी जमीन का पूरा मुआबजा नहीं मिला है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश अनाज के मामले में आत्मनिर्भर नहीं है। बाहरी राज्यों से अनाज की आपूर्ति करनी पड़ती है। इस हालत में प्रदेश सरकार बल्ह, जो मिनी पंजाब के नाम से जाना जाता है, में हवाई अड्डा बनाने के लिए लोगों को उजाड़ने पर आमादा है। उन्होंने कहा कि देश का भूमि अधिग्रहण कानून 2013 भी 3 फसलों वाली जमीन अधिग्रहण करने की इजाजत नहीं देता है। इस हवाई अड्डा के लिए 12 गांवों के 2000 परिवारों के 10,000 लोग पूरी तरह से उजड़ जाएंगे। इसके अतिरिक्त 2000 के करीब प्रवासी मजदूरों को भी उजडना पड़ेगा।

Advertisement

ओंकार शाद ने कहा कि इस जमीन पर लोग एक साल में तीन नकदी फसलें उगाते हैं। प्रदेश में इतनी उपजाऊ भूमि बहुत कम है। हवाई अड्डा ऐसी जगह बनाना सही नहीं है। उन्होंने कहा कि सीपीआई(एम) इसी कारण बल्ह में हवाई अड्डे का विरोध करती है और चाहती है कि इसे दूसरी जगह बनाया जाये। जाहू में भी खाली जगह है, इसे वहां भी बनाया जा सकता है।

ओंकार शाद ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार नवउदारवादी नीतियां लागू कर देश के हवाई अड्डों, रेलवे स्टेशनों, सरकारी कारखानों, बैंकों, बीमा कंपनियों तथा दूसरे संस्थानों को एक-एक कर बेच रही है। कांगड़ा का गगल हवाई अड्डा भी अमृतसर हवाई अड्डा के साथ बिक रहा है। कल को बल्ह हवाई अड्डा भी किसानों को उजाड़ कर चहेते पूंजीपतियों को बेचा जा सकता है।

Advertisement
एचएनपी सर्विस

Recent Posts

पं नेहरू के प्रति मेरे मन में पूरा सम्मानः शांता कुमार

धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More

6 months ago

मणिकर्ण में आग लगने से दो मंजिला मकान जलकर राख

कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More

6 months ago

फासीवाद बनाम प्रगतिशील

फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More

6 months ago

वाईब्रेंट विलेज नमग्या पहुंचे राज्यपाल, स्थानीय संस्कृति एवं आतिथ्य की सराहना की

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More

8 months ago

दुग्ध उत्पादकों के लिए जुमलेबाज ही साबित हुई सुक्खू सरकार

रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More

11 months ago

खुलासाः मानव भारती विवि ने ही बनाई थीं हजारों फर्जी डिग्रियां

शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More

12 months ago
Advertisement