Advertising

उत्तराखंड

नैनीताल भाजपा जिलाध्यक्ष के घर पर धमाका

देहरादून। नैनीताल भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट के हीरानगर स्थित आवास पर मंगलवार देर रात तेज धमाका हुआ, जिससे घर का मुख्य गेट, दरवाजे व खिड़कियों के परखच्चे उड़ गए। एक कमरे की दीवार भी क्षतिग्रस्त हुई है।

Advertisement

धमाके की जोरदार आवाज सुनकर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पड़ोसियों के अनुसार ऐसा लगा जैसे बम फटा हो। उधमसिंह नगर से पहुंची फोरेंसिक टीम विस्फोट की जांच कर रही है।  

डीआईजी नीलेश आनंद भरणे प्रात: ही मौके का मुआयना करने पहुंचे। कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत और मेयर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला भी उनके आवास पर पहुंचे।

मौके पर मौजूद जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि जांच के बाद ही धमाके के कारणों का पता चल पाएगा। जांच में फॉरेंसिक टीम की भी मदद ली जा रही है।

Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही एसपी सिटी, सीओ हल्द्वानी, एसडीएम मनीष सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट रिचा सिंह मौके पर पहुंचे। प्रदीप बिष्ट का कहना है कि धमाका कैसे हुआ कुछ पता नहीं। लेकिन नुकसान बहुत हुआ है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेशः मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट के घर के बाहर हुए विस्फोट का कड़ा संज्ञान लिया है। उन्होंने डीआईजी को जांच का आदेश देकर खुद भी जिलाध्यक्ष से बात की है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने भी जिलाध्यक्ष से बात कर स्थिति का जायजा लिया।

Advertisement
एचएनपी सर्विस

Recent Posts

पं नेहरू के प्रति मेरे मन में पूरा सम्मानः शांता कुमार

धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More

6 months ago

मणिकर्ण में आग लगने से दो मंजिला मकान जलकर राख

कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More

6 months ago

फासीवाद बनाम प्रगतिशील

फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More

6 months ago

वाईब्रेंट विलेज नमग्या पहुंचे राज्यपाल, स्थानीय संस्कृति एवं आतिथ्य की सराहना की

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More

8 months ago

दुग्ध उत्पादकों के लिए जुमलेबाज ही साबित हुई सुक्खू सरकार

रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More

11 months ago

खुलासाः मानव भारती विवि ने ही बनाई थीं हजारों फर्जी डिग्रियां

शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More

12 months ago
Advertisement