Warning: substr_count(): Empty substring in /home2/himnefg6/public_html/wp-content/plugins/ads-for-wp/output/functions.php on line 1274
थल सेना अध्यक्ष वीके सिंह धर्मशाला आएंगे - Himnewspost

Advertising

थल सेना अध्यक्ष वीके सिंह धर्मशाला आएंगे

धर्मशाला। थल सेना अध्यक्ष जनरल वीके सिंह 25 मई को धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश के भूतपूर्व सैनिकों की रैली को संबोधित करेंगे। रैली में प्रदेश के चार परमवीरचक्र विजेताओं को सम्मानित भी किया जायेगा। हिमाचल प्रदेश भूतपूर्व सैनिक लीग के अध्यक्ष एवं पूर्व पर्यटन मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया ने यह जानकारी सोमवार को यहां पत्रकारों को संबोधित करते हुए दी और कहा कि देश के रक्षा सौदों में हेराफेरी से संबंधित आवाज उठाने के लिए लोगों में जनरल वीके सिंह के प्रति सम्मान बढ़ा है। इसीलिए उन्हें सेवानिवृत्ति से पहले 25 मई को धर्मशाला में भूतपूर्व सैनिकों की रैली को संबोधित करने के लिए आमंत्रित किया गया है और उन्होंने आमंत्रण स्वीकार कर लिया है।
मेजर मनकोटिया ने कहा कि इस रैली में भूतपूर्व सैनिकों की काफी समय से चली आ रही ‘एक रैंक एक पैंशन’ की मांग को मजबूत ढंग से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मांग पर सरकारों ने अब तक भूतपूर्व सैनिकों को गुमराह करने के सिवाय कुछ नहीं किया है। लेकिन अब इसे और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मेजर मनकोटिया ने कहा कि प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने कई बार ‘एक रैंक एक पैंशन’ मामले पर वादे किये, लेकिन उन्हें आज तक पूरा नहीं किया। अब सुरक्षा से संबंधित संसदीय समिति ने इसे जोरदार ढंग से उठाया है, जिससे भूतपूर्व सैनिकों को कुछ आस बंधी है। उन्होंने कहा कि अब इस मामले में निर्णायक लड़ाई लड़ी जाएगी।
शिमला में अनाडेल मैदान के विवाद पर बोलते हुए मेजर मनकोटिया ने कहा कि भवन निर्माताओं और भूमाफिया के दबाव में इस मैदान और इसके आसपास की जमीन को हथियाने की कोशिश हो रही है। इससे न सेना और न ही भूतपूर्व सैनिक सहमत हैं।

हिम न्यूज़पोस्ट.कॉम

Recent Posts

पं नेहरू के प्रति मेरे मन में पूरा सम्मानः शांता कुमार

धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More

6 months ago

मणिकर्ण में आग लगने से दो मंजिला मकान जलकर राख

कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More

6 months ago

फासीवाद बनाम प्रगतिशील

फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More

6 months ago

वाईब्रेंट विलेज नमग्या पहुंचे राज्यपाल, स्थानीय संस्कृति एवं आतिथ्य की सराहना की

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More

8 months ago

दुग्ध उत्पादकों के लिए जुमलेबाज ही साबित हुई सुक्खू सरकार

रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More

11 months ago

खुलासाः मानव भारती विवि ने ही बनाई थीं हजारों फर्जी डिग्रियां

शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More

11 months ago
Advertisement