Warning: substr_count(): Empty substring in /home2/himnefg6/public_html/wp-content/plugins/ads-for-wp/output/functions.php on line 1274
नाहन। सिरमौर जिला में शिलाई के मिल्ला (बसोग) गांव में सोमवार दोपहर एक निजी बस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 18 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 47 लोग घायल हैं। घायलों में 36 को पांवटा और 10 को नाहन अस्पताल में भर्ती किया गया है। गंभीर रूप से घायल एक यात्री को पीजीआई चंडीगढ़ रैफर किया गया है। मृतकों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। हादसे का कारण ओवरलोडिंग और तेज रफ्तार बताया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे जैसे ही बस शिलाई के मिल्ला गांव के पास पहुंची कि अचानक अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंच कर लोगों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया। दस लोगों ने मौके पर ही तोड़ दिया था। आठ लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ा।
पुलिस के अनुसार इस हादसे में अब तक मृतकों की संख्या 18 तक पहुंच चुकी है। घायलों में भी कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों की पहचान की जा रही है ताकि उनके परिजनों को सूचित किया जा सके। पुलिस का कहना है कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।