बद्दी। पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने बुधवार को सोलन जिला के
प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने नालागढ़ में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए एक बार फिर से दोहराया कि केंद्र में नरेंद्र मोटी की सरकार बनते ही हिमाचल में भी सरकार बदल जाएगी, क्योंकि यहां कांग्रेस में बड़े पैमाने पर उथल-पुथल मची हुई है। उन्होंने लोगों से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट की अपील करते हुए कहा कि प्रो. वीरेंद्र कश्यप ने सांसद रहते हुए सभी क्षेत्रों में समान विकास कराया है। विकास की इस गति को आगे बढ़ाने के लिए चुनाव में बढ़चढ़ कर उनका सहयोग किया जाना जरूरी है।
भाजपा के निवर्तमान सांसद एवं पार्टी प्रत्याशी प्रो. वीरेंद्र कश्यप ने अपने संबोधन में कहा कि उन्होंने देश की बड़ी पंचायत में प्रदेश की पैरवी प्रभावशाली ढंग से की है। दिल्ली में भाजपा की सरकार होने पर वे प्रदेश के लिए और भी बेहतर ढंग से काम कर सकेंगे।
प्रो. धूमल और प्रो. वीरेंद्र कश्यप ने इसके बाद दून विधानसभा क्षेत्र के तहत पट्टा में भी बड़ी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान लगभग दो सौ लोगों ने भाजपा में शामिल होने की घोषणा की। मजदूर संगठन हिंद मजदूर सभा के अध्यक्ष मेलाराम चंदेल ने भी चुनाव में भाजपा के पक्ष में बढ़चढ़ कर सहयोग करने की घोषणा की।
प्रो. प्रेम कुमार धूमल के काफिले में दून भाजपा मंडल के अध्यक्ष गोपाल ठाकुर, नाहन के विधायक राजीव बिंदल, संगठन मंत्री पवन राणा, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्र मोहन ठाकुर, नालागढ़ के विधायक केएल ठाकुर, पूर्व विधायक विनोद चंदेल, दून मंडल महामंत्री बलवीर ठाकुर, बीडीसी अध्यक्ष बलविंद्र ठाकुर सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता शामिल थे।