बद्दी। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि नरेन्द्र मोदी जैसा कुशल
उन्होंने सांसद के रूप में अपनी उपल्ब्धियां गिनाते हुए बताया कि लोकसभा में उनकी उपस्थिति 90 फीसदी है, कांग्रेस से प्रधानमंत्री के उम्मीदवार राहुल गांधी की मात्र 40 फिसदी। इसी साथ पांच वर्षों में उन्होंने लोकसभा 590 प्रश्न पूछे और 68 चर्चाओं में भाग लिया, जबकि राहुल गांधी ने मात्र 2 चर्चाओं में ही भाग लिया। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि 40 फीसदी हाजरी वालों को तो आजकल पेपर में बैठने नहीं दिया जाता, लेकिन उसके बावजूद कांग्रेस ने राहुल गांधी को भावी प्रधानमंत्री के रूप में आगे कर दिया है।
भाजपा सांसद ने कहा कि भय, भूख एवं भ्रष्टाचार से मुक्त एवं स्वर्णिम भारत के निर्माण के लिए आज कांग्रेस का सफाया आवश्यक हो गया है, क्योंकि आजादी के बाद देश में सबसे ज्यादा समय तक शासन कांग्रेस का ही रहा है। कांग्रेस ने केवल देश को बर्बाद करने का ही काम किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी झूठे वायदों के दम पर सत्ता में आते हैं, लेकिन बाद में जनता को भूल जाते हैं। देश व प्रदेश की जनता अब कांग्रेस के बहकाबे में आने वाली नहीं है।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के लोगों के हितों की रक्षा के लिए वे हमेशा तत्पर हैं। बीबीएन क्षेत्र में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के 17 विस क्षेत्रों के हजारों लोग रहते हैं। इनकी जो समस्याएं हैं, उन सभी का प्राथमिकता के आधार पर निवारण किया जाएगा। उन्होंने सभा को अपना भवन बनाने के लिए 10 लाख रुपये देने का ऐलान करते हुए कहा कि यह भवन चंडीगढ़ के हिमाचल भवन की तर्ज पर बनेगा, जिस पर 50 लाख रुपये खर्च होंगे।
अनुराग ठाकुर ने आरोप लगाया कि यूपीये सरकार ने भ्रष्टाचार की सारी सीमाएं लांघ दी हैं। महंगाई चरम सीमा पर है। चीन फिर से भारत की सीमा पर अतिक्रमण कर रहा है। सीमा उल्लंघना के 112 मामले इस सरकार के कार्यकाल में हुए। हाल ही में पेट्रोल व डीजल के दामों में बढ़ोतरी कर आम आदमी के कंधों पर महंगाई का बोझ लाद दिया गया है।
सांसद ने कहा कि हिमाचल पर तो अंग्रेजों ने महरबानी कर दी थी कि शिमला व जोगिंद्रनगर को रेलवे लाईन से जोड़ दिया था, लेकिन केंद्र की यूपीए सरकार ने तो हिमाचल के साथ रेलवे विकास के मामले में सौतेला व्यवहार ही किया है तथा सामरिक सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण भानुपल्ली-लेह लाईन को भी परियोजना से बाहर कर दिया है।
इस अवसर पर सांसद वीरेंद्र कश्यप , विधायक केएल ठाकुर, पूर्व विधायक विनोद चंदेल, सभा के अध्यक्ष कुलदीप राणा, विपिन शर्मा ,चंद्रशेखर प्रिंस, राकेश, मनोज राणा आदि भी मौजूद थे।