Warning: substr_count(): Empty substring in /home2/himnefg6/public_html/wp-content/plugins/ads-for-wp/output/functions.php on line 1274
देहरादून। उत्तराखंड में गत विधानसभा चुनावों में कोटद्वार से पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी के खिलाफ भितरघात का आरोप झेल रहे पूर्व विधायक शैलेन्द्र सिंह रावत को भाजपा से छह वर्ष के लिये निष्कासित कर दिया गया है।
भाजपा के प्रदेश महामंत्री धन सिंह रावत ने यहां बताया कि चुनाव में पार्टी विरोधी कार्य करने तथा अनुशासनहीनता के आरोप में कोटद्वार के पूर्व विधायक शैलेन्द्र सिंह रावत को प्रदेश अध्यक्ष बिशन सिंह चुफाल ने छह वर्ष के लिये पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
उन्होंने बताया कि रावत के अतिरिक्त रूद्रप्रयाग जिले से अजय सेमवाल, विक्रम सिंह, विनोद फर्सवाण और महेश ज्यूडी को भी पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया गया है। धनसिंह रावत ने कहा कि भावर मंडल के अध्यक्ष हर्षवर्धन बिन्जोला, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष गीता बडाकोटी तथा चुनाव संयोजक सूरत सिंह रावत को भी पार्टी से निष्कासित किया गया है।