Warning: substr_count(): Empty substring in /home2/himnefg6/public_html/wp-content/plugins/ads-for-wp/output/functions.php on line 1274
शिमला। प्रदेश के शहरी विकास एवं नगर नियोजन मंत्री सुधीर शर्मा ने वीरवार को यहां मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को आवास एवं शहरी विकास प्राधिकरण (हिमुडा) की ओर से मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए 21 लाख रुपये का चैक भेंट किया। मुख्यमंत्री ने अंशदान के लिए हिमुडा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह राशि गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को सहायता उपलब्ध करवाने में मददगार सिद्ध होगी।
वीरभद्र सिंह ने स्वेच्छापूर्वक दान करने वालों और आम लोगों से मुख्यमंत्री राहत कोष में उदारतापूर्वक अंशदान करने का आह्वान किया। हिमुडा के उपाध्यक्ष यशवंत छाजटा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।