शिमला । मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने सत्ता का आधे से अधिक समय बीत जाने के बाद अंततः बंजार (कुल्लू) के विधायक
राज परिवार से संबंधित कर्ण सिंह विधानसभा चुनावों के दौरान भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए थे, जबकि उनके बड़े भाई महेश्वर सिंह ने भाजपा से बगावत कर नई पार्टी हिमाचल लोकहित पार्टी (हिलोपा) का गठन कर चुनाव लड़ा था और कुल्लू सदर से अपनी सीट जीतने में कामयाब रहे थे।
हिलोपा के कारण विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को आंशिक लाभ भी मिला था। इसी कारण महेश्वर सिंह चाहते थे कि वीरभद्र सिंह उनके अनुज कर्ण सिंह को मंत्रिमंडल में कोई अच्छा स्थान देकर उपकृत करें, लेकिन वीरभद्र सिंह मंत्रिमंडल में स्थान खाली रख कर उन्हें ललचाते ही रहे। ऐसी भी चर्चाएं उड़ीं कि वीरभद्र सिंह मंत्रिपद के बदले कर्ण सिंह से चाहते थे कि वे महेश्वर सिंह को कांग्रेस में शामिल कराएं। लेकिन मामला अटकलबाजियों से आगे नहीं बढ़ सका। काफी समय बीत जाने के बाद अंततः कर्ण सिंह मंत्री बन ही गए।
वीरभद्र सिंह कैबिनेट में अब कुल 11 मंत्री हो गए हैं। कर्ण कुल्लू जिला से पहले मंत्री हैं। अभी तक राज्य मंत्रिमंडल में मंडी से तीन, कांगड़ा से तीन और उना, सोलन, शिमला और चंबा से एक-एक मंत्री थे। कर्ण सिंह भाजपा में रहते हुए धूमल सरकार में भी मंत्री रहे चुके हैं।
कुल्लू। बंजार से विधायक कर्ण सिंह को कैबिनेट मंत्री बनाने पर कुल्लू जिला कांग्रेस कमेटी ने खुशी जाहिर की है। कुल्लू जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव सुंदर सिंह ठाकुर, प्रदेश प्रवक्ता एवं मनाली विस कांग्रेस अध्यक्ष भुवनेश्वर गौड़, कुल्लू ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष उत्तम शर्मा, आनी ब्लाक अध्यक्ष उत्तम ठाकुर, बंजार ब्लाक अध्यक्ष जय बिहारी लाल, जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष रविन्द्र सूद, अनिल सूद, देवी सिंह पाल, महासचिव दौलत राम ठाकुर, चांद किशोर पप्पा, चुनेश्वर ठाकुर, देवेन्द्र ठाकुर, अनुराग तनवर, मीडिया प्रभारी राजेश शानू, जिला परिषद अध्यक्ष हरिचंद शर्मा, जिला परिषद सदस्य ओम प्रकाश शर्मा, दिनेश सेन, बुद्धि सिंह, कुल्लू ब्लाक से मदन लाल सूद, ओंकार शर्मा, उष्मज शर्मा, गिरिधर नैयर, मुकेश महंत, हीरा लाल पुजारी, सोभा राम जगदीश, अतुल गुप्ता, रितेश कायस्था, सुरेश नेगी, इंटक प्रदेश सचिव जवाहर लाल शर्मा, दीपक महंत, अनिल, विप्लव शर्मा, रंजीत महंत, दीपन तलोगी प्रधान, बरशैणी प्रधान पूर्ण चंद और वीरेन्द्र कंवर आदि ने कर्ण सिंह के मंत्री बनने पर खुशी व्यक्त की है और इसके लिए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का आभार जताया है।