Warning: substr_count(): Empty substring in /home2/himnefg6/public_html/wp-content/plugins/ads-for-wp/output/functions.php on line 1274
बद्दी। पूर्व सीपीएस चौधरी लज्जा राम का दिल का दौरा पड़ने से रविवार को निधन हो गया है। वे 82 वर्ष के थे। दून के विधायक चौ. राम कुमार के पिता लज्जा राम चौधरी लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। रविवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे उनका दिल का दौरा पड़ने से देहांत हो गया। सूचना मिलते ही पूरे बीबीएन क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। वे दून से चार बार विधायक चुने गए थे।
चौ. लज्जा राम को रविवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे अचानक सीने में दर्द उठा। सूचना मिलते ही उनके छोटे बेटे विधायक राम कुमार चौधरी, नगर परिषद अध्यक्ष चौ. मदन लाल और बड़े बेटे भजन लाल उन्हें बद्दी के निजी चिकित्सालय ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
चौ. लज्जा राम वर्ष 1972 से 1985 तक बद्दी पंचायत के प्रधान पद पर रहे। इस बीच वे जोगिंद्रा बैंग के वाईस चेयरमैन व नालागढ़ मार्केट कमेटी के डायरेक्टर भी रहे। उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जाता है कि वर्ष 1990 में उन्होंने जनता दल के टिकट पर पहली बार दून विधान सभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा और कांग्रेस के प्रत्याशी राम प्रताप चंदेल को 7800 वोटों से पराजित किया। उसके बाद वे 1993, 1998, 2003 में लगातार तीन चुनाव कांग्रेस के टिकट पर लड़े और उसमें शानदार जीत दर्ज की। वर्ष 2006 में चौ. लज्जा राम संसदीय सचिव भी रहे। सोमवार सुबह साढ़े दस बजे उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव हरिपुर संडोली में होगा। उनके बड़े बेटे भजन सिंह चौधरी चिता को मुखाग्नि देंगे। उनके अंतिम दर्शनों के लिए पार्थिव शरीर को गांव में रखा गया है।
चौं. लज्जा राम के निधन पर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल, विधानसभा अध्यक्ष बीबी बुटेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू, आईपीएच मंत्री विद्या स्टोक्स, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री धनी राम शांडिल, परिवहन मंत्री जीएस बाली, स्वास्थय मंत्री ठाकुर कौल सिंह, वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, उद्योग मंत्री मुकेश अग्रिहोत्री, शहरी विकास मंत्री सुधीर शर्मा, आबकारी एवं कराधान मंत्री प्रकाश चौधरी, श्रमिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष हरदीप बाबा, नालागढ़ के पूर्व विधायक लखविंद्र राणा, नालागढ़ के विधायक केएल ठाकुर, दून की पूर्व विधायक विनोद चंदेल, परमजीत सिंह पम्मी, राजेश वर्मा, डा. श्रीकांत, बलबीर ठाकुर, गोपाल ठाकुर, ध्यान सिंह लादी, गोपाल चंद नेगी, राणा इंद्रपाल, जयसिंह ठाकुर, सुभाष ठाकुर, कृष्ण कौशल, अमर चंद थाणा, प्रेम चंद ठाकुर, तरसेम चौधरी, जीतराम चौधरी, लघु उद्योग भारती के प्रधान राजीव कंसल, एनपी कौशिक, ईश्वर ठाकुर, भगवान सैणी, मेला राम चंदेल, जय सिंह ठाकुर, पंचायत प्रधान नसीब सिंह, माधो राम मेहता, देवराज ठाकुर, बलजीत नेगी, कांग्रेस नेता लायक राम चौधरी, अच्छरपाल कौशल, रामरतन चौधरी, भागा सिंह चौधरी, कुलतार सिंह मेहता, राम रतन, लक्षमण चौधरी, संजीव कुंडलस, इंद्रपाल, सरदार बंत सिंह, नरेंद्र दीपा, रामेश्वर दास, सुभाष ठाकुर, गुरनाम चौधरी, सुरेंद्र ठेकेदार, गुरवचन, गुरमीत, प्रवीण, मास्टर इंद्रजीत, दलीप चंद, हरनेक ठाकुर, पोलाराम चौधरी और लवली कौशल आदि ने गहरा शोक व्यक्त किया है।