Warning: substr_count(): Empty substring in /home2/himnefg6/public_html/wp-content/plugins/ads-for-wp/output/functions.php on line 1274
कांगड़ा। पहाड़ी नदी नालों में पाई जाने वाली जैविक पौध लिंगड़ू (फर्न) न केवल पौष्टिक सब्जी है, बल्कि यह औषधीय गुणों से भी भरपूर है। वैज्ञानिक शोध में पता चला है कि लिंगड़ू मधुमेह और चर्म रोग सहित अनेक बीमारियों को भी दूर करता है। हिमालयन जैव प्रौद्योगिकी संस्थान (आइएचबीटी) पालमपुर में लिंगड़ू पर हुए प्रारंभिक शोधों में यह बात सामने आई है।
हिमालयन जैवसंपदा प्रौद्योगिकी संस्थान पालमपुर में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी के आयोजन सचिव डॉ. बृज लाल ने बताया कि लिंगड़ू के औषधीय गुणों को लेकर गत दिवस संस्थान में हुई राष्ट्रीय संगोष्ठी में भी चर्चा की गई, जिसमें बताया गया कि लिंगड़ू पर शोध को और आगे बढ़ाते हुए इसके उत्पादन का भी प्रयास किया जा रहा है।
हिमालय की पर्वतश्रृंखला व देश भर में लुंगडू की 1200 प्रजातियों का पता लगाया गया है। इन में हुए प्रारंभिक शोध से पता चला है कि इसमें मधुमेह और चर्म रोगों से लड़ने के पर्याप्त गुण उपलब्ध हैं तथा यह अन्य बीमारियों से बचाव कर सकता है। डॉ. बृज लाल ने बताया कि फर्न के संबंध में डाटाबेस तैयार किया जा रहा है। इसमें यह जानने का भी प्रयास किया जाएगा कि इसका उदगम कब और किन परिस्थितियों में हुआ होगा।