Warning: substr_count(): Empty substring in /home2/himnefg6/public_html/wp-content/plugins/ads-for-wp/output/functions.php on line 1274
मुंबई। इन दिनों प्रियंका चोपड़ा के हावभाव बयान कर रहे हैं कि वे दीपिका पादुकोण को लेकर असुरक्षित महसूस कर रही हैं। अभिनय के मामले में दोनों शीर्ष पर मानी जाती हैं। फिल्मों में प्रियंका कठिन रोल स्वीकार करती हैं तो इसके बारे में प्रचार भी खूब कर रही हैं। बर्फी करने के पहले भी प्रियंका ने यही कहा था। मैरी कॉम की शूटिंग शुरू होने के पहले भी यही बात प्रियंका के होंठों पर थी। अब ‘बाजीराव मस्तानी’ की शूटिंग चल रही है और प्रियंका हैं कि वही बात दोहराए जा रही हैं। वे हर बार कहती हैं कि यह मेरी जिंदगी का सबसे कठिन रोल है। पहले ही बता देती हैं कि वे कितना कठिन और चैलेंजिंग रोल निभा रही हैं। फिर बड़ी आसानी से अभिनय कर दिखा देती हैं कि यह कठिन काम उन्होंने चुटकियों में कर लिया है।
प्रियंका के फैंस जानते हैं कि वे वर्तमान दौर की सबसे अच्छी एक्ट्रेस हैं। मुश्किल से मुश्किल रोल भी उन्होंने कुशलता से निभाए हैं। फिर वह हर कठिन रोल के पहले ऐसी बातें कर अपने कमजोर आत्मविश्वास का इजहार क्यों करती हैं।
‘बाजीराव मस्तानी’ में वे काशीबाई का रोल निभा रही हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण भी हैं। माना जा रहा है कि दीपिका की मौजूदगी से कहीं प्रियंका आतंकित तो नहीं हैं। दीपिका इसके पहले संजय लीला भंसाली के साथ ‘गोलियों की रासलीला रामलीला’ जैसी फिल्म भी कर चुकी हैं। इस फिल्म में प्रियंका का भी एक गाना था।
भंसाली की तारीफ में भी प्रियंका का खासा वक्त खर्च हो रहा है। वे उन्हें इस समय का बेहतरीन निर्देशक करार दे रही हैं। शायद उनके मन में यह भय भी हो कि कहीं फिल्म में दीपिका का रोल उनकी तुलना में महत्वपूर्ण साबित न हो जाए।