Warning: substr_count(): Empty substring in /home2/himnefg6/public_html/wp-content/plugins/ads-for-wp/output/functions.php on line 1274
काठमांडू। नेपाल के राष्ट्रपति राम बरन यादव ने रविवार को नया संविधान लागू कर दिया है। गृह युद्ध ख़त्म होने के करीब एक दशक बाद नया संविधान लागू हो पाया है। जैसे ही राष्ट्रपति ने दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए, काठमांडू में सांसदों ने तालियाँ बजाकर अभिनंदन किया। नए संविधान के तहत भारत की तरह हिंदू बहुल नेपाल भी एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र बन गया है।
कुछ क्षेत्रों में नेपाल में नए संविधान का विरोध प्रदर्शन भी हो रहा है। प्रदर्शनकारियों पर पुलिस फ़ायरिंग में रविवार को कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई। देश के कई हिस्सों में में कर्फ़्यू लगाया गया है। राजधानी काठमांडू में भी सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं।
राजशाही अब इतिहास की बातः नया संविधान देश में राजशाही समाप्त होने के बाद आठ साल चले राजानीतिक बदलाव के बाद लागू हो रहा है। इसके साथ ही नेपाल में राजशाही अब इतिहास की बात हो गई है। नए संघीय ढांचे के तहत सात प्रांत होंगे। नेपाल के दक्षिणी इलाक़े में रहने वाले जातीय अल्पसंख्यकों का कहना है कि नए संविधान के तहत वे राजनीतिक रूप से पिछड़ जाएंगे।
यह संविधान सभा द्वारा तैयार नेपाल का पहला संविधान हैं। संविधान के प्रस्तावों के ख़िलाफ़ दक्षिणी इलाक़ों में चल रहे विरोध प्रदर्शनों में अब तक चालीस से ज़्यादा लोग मारे जा चुके हैं।