नई दिल्ली। दिल्ली की नगर निगमों में करोड़ों का फर्जी कर्मचारी घोटाला सामने आया है। अपराध शाखा ने यहां अभी
सूत्रों का कहना है कि अपराध शाखा ने इस घोटाले में अभी तक सात मामले दर्ज कर लिए हैं। अन्वेषण टीम ने उक्त फर्जी कर्मचारियों में से अभी तक 1588 लोगों को खोज भी निकाला है, जिनके नाम पर फर्जी तरीके से वेतन लिया जा रहा था। इनमें कई लोग तो दिल्ली से बाहर के हैं, जिन्होंने निगम में कभी भी काम नहीं किया है।
अपराध शाखा के एक अधिकारी ने बताया कि फर्जी कर्मचारी घोटाले की जांच का दायरा काफी बड़ा है। इसी कारण फाइलों की बारीकी से जांच की जा रही है। दिल्ली की नगर निगमों पर भाजपा का कब्जा है। यह फर्जीवाड़ा उजागर होने पर संबंधित अधिकारियों ही नहीं बल्कि भाजपाइयों में भी हड़कंप मचा हुआ है। आने वाले समय में भाजपा को इस मामले में राष्ट्रीय स्तर पर भी फजीहत झेलनी पड़ सकती है।